NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। विधायक व्यास ने रैन बसेरे में वितरित किए कंबल, बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार देर रात को पीबीएम हॉस्पिटल के जनाना अस्पताल के आगे संचालित रैन बसेरे में गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरण किए।
मारवाड़ जन सेवा समिति, गोमा देवी चमड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट व लायंस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक व्यास ने यहां ठहरे हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की तथा रैन बसेरे की सुविधाएं और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति के रमेश व्यास, डॉ. एलके कपिल, हरि किसन राजपुरोहित, महेंद्र ढाका, चंदन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुण्यदाई है। राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंदों की भरपूर मदद की जा रही है। स्वयंसेवी संस्थाओं और भामाशाहों का इस दिशा में कार्य करना सराहनीय है।


