Loading Now

updates

वरिष्ठ नागरिक गौरव स्तंभ सम्मान 25 को

The Senior Citizen Pride Award ceremony will be held on the 25th.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।   वरिष्‍ठ नागरिक गौरव स्‍तंभ सम्‍मान समारोह आगामी 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से पंचशती सर्किल स्थित रोटरी भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर की 51 बुजुर्ग महिलाओं और 51 बुजुर्ग पुरुषों को सम्मानित किया। वरिष्ठजनों को सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेष उद्बोधन भी होगा। यह कार्यक्रम लोकराग फाउंडेशन, रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और कोठारी अस्पताल की ओर से आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया, सचिव विपिन लड्डा, लोकराग फाउंडेशन के योगेश खत्री, विनय थानवी, डॉ. मोहम्मद आरिफ ने दी।

Share this content:

You May Have Missed