Loading Now

updates

अनुराग व्यास बॉलीवुड में एक नया अध्याय साबित होगा- रमेश तौरानी

Anurag Vyas will prove to be a new chapter in Bollywood - Ramesh Taurani

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बॉलीवुड की प्रतिष्ठित फिल्म निर्माण कंपनी के संस्थापक रमेश तौरानी ने बीकानेर के सिने अभिनेता अनुराग व्यास के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अनुराग व्यास बॉलीवुड के लिए एक नया अध्याय है जो जल्द ही अपनी अलग पहचान बनाएगा

Kuku-TV-presented-the-Best-Performance-Award-to-Anurag-Vyas.-1111-300x167 अनुराग व्यास बॉलीवुड में एक नया अध्याय साबित होगा- रमेश तौरानी

बॉलीवुड के गलियारों में खबर है रमेश तौरानी जैसे प्रोडूसर से अनुराग ब्यास की यह मीटिंग शायद किसी नए फिल्म प्रोजेक्ट की और जा सकती है। आपको पता ही है कि फिल्म निर्माता के रूप में रमेश तौरानी के नेतृत्व में टिप्स अब तक भारतीय दर्शकों को काफी सफल फिल्मे दे चुकी है। इनमें राज, सोल्जर, रेस, अजब प्रेम की गजब कहानी, टॉयलेट एक प्रेम कथा, पत्थर के फूल आदि शामिल हैं। अब पारंपरिक सिनेमा के हॉरिजॉन्टल (आड़े) फ्रेम के बजाय मोबाइल-प्रथम फ्रेम सामग्री को मान्यता देने के लिए भारत में नया वर्टिकल फिल्म्स ट्रेंड शुरू हुआ है जो एक अभिनव कदम है।

Kuku-TV-presented-the-Best-Performance-Award-to-Anurag-Vyas.-2222-120x300 अनुराग व्यास बॉलीवुड में एक नया अध्याय साबित होगा- रमेश तौरानी
Kuku TV presented the Best Performance Award to Anurag Vyas. 2222

वेब सीरीज आशिकाना से भी मिली थी नई पहचान

वर्टिकल फॉर्मेट में सफलतापूर्वक कदम रखते हुए अनुराग व्‍यास ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह फिल्‍मी दुनिया के हर माध्यम में खुद को ढालने और चमकने की क्षमता रखते हैं। वेब सीरीज आशिकाना में अपने नेगेटिव किरदार श्याम से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले तथा एकता कपूर के प्रोडक्शंस में फेमस सीरियल नागिन में काम कर चुके अनुराग व्यास ने बताया कि अवार्ड मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ा है। हालांकि अवार्ड से अधिक दर्शकों का प्यार उनके लिए ज्यादा मायने रखता है।

ओटीटी पर भी व्‍यास ने मचाई है धूम

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और टेलीविज़न पर पहले ही दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर चुके अनुराग के लिए कुकू टीवी का बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड सम्मान उनके करियर का एक अहम पड़ाव है। बीकानेर की मिट्टी से निकला यह कलाकार आज देशभर में अपनी पहचान बना रहा है। विविध भूमिकाओं, नए प्लेटफॉर्म्स और सच्ची मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए अनुराग व्यास का सफर इस बात का उदाहरण है कि जब संस्कार, हुनर और समर्पण साथ चलते हैं, तो कामयाबी खुद रास्ता बना लेती है।

कुकू टीवी ने दिया बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड  

बीकानेर के उभरते और अब फिल्‍मी दुनिया में रच-बस चुके अनुराग व्‍यास को कुकू टीवी ने हाल ही में बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड प्रदान किया किया है। यह फिल्म इतिहास का पहला वर्टीकल फिल्म अवार्ड है। सिने अभिनेता अनुराग भारत में शुरू हुए नए ट्रेंड वर्टिकल फिल्म्स के क्षेत्र में एक सुपर स्टार की तरह उभर रहे हैं। उन्हें वर्टिकल स्पेस में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुकू टीवी की ओर से बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड से नवाज़ा गया है।

Kuku-TV-presented-the-Best-Performance-Award-to-Anurag-Vyas.-3333-194x300 अनुराग व्यास बॉलीवुड में एक नया अध्याय साबित होगा- रमेश तौरानी
Kuku TV presented the Best Performance Award to Anurag Vyas. 3333

Share this content:

You May Have Missed