Samachar Seva

Mission Patrkarita

निबंध लेखन में वंदना पुरोहित, जयश्री प्रजापत व नरेश कुमार रहे विजेता

Vandana Purohit, Jayshree Prajapat, and Naresh Kumar were the winners in the essay writing competition.

एमजीएसयू इतिहास विभाग में हुई वन्देमातरम@150 विषयक निबंध प्रतियोगिता

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के इतिहास विभाग द्वारा वन्देमातरम@150 विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर के विद्यार्थी वंदना पुरोहित, जयश्री प्रजापत व नरेश कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार अभिषेक शर्मा को दिया गया। 

डॉ. मेघना शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित

Vandana Purohit, Jayshree Prajapat, and Naresh Kumar were the winners in the essay writing competition.2

विजेताओं को इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मेघना शर्मा ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्‍यक्षता करते हुए डॉ. मेघना ने कहा कि आज भारत की युवा पीढ़ी जहां विज्ञान, तकनीक और वैश्विक सहभागिता की ओर बढ़ रही है वहीं राष्ट्रगीत वन्देमातरम कर्तव्य, संवेदनशीलता और दायित्व निर्वहन के भाव जाग्रत करता है। इसीलिए युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने हेतु ऐसी प्रतियोगिताओं का विभाग समय समय पर आयोजन करता है।

वन्देमातरम@150 विषयक निबंध प्रतियोगिता

आयोजन सचिव डॉ. मुकेश हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों हेतु रखी गई थी। प्रतियोगिता में 44 विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। समारोह में अतिथि शिक्षक जसप्रीत सिंह, रिंकू जोशी, डॉ. गोपाल व्यास, डॉ. रीतेश व्यास, डॉ. खुशाल पुरोहित, भगवान दास सुथार, किरण, तेजपाल भारती मौजूद रहे।