Samachar Seva

Mission Patrkarita

पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि

Poonam Chaudhary received a PhD degree in History.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के इतिहास विभाग की शोधार्थी पूनम चौधरी को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है।

पूनम ने अपना शोधकार्य एमजीएसयू के इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा के निर्देशन में पूरा किया। पूनम ने आधुनिक राजस्थान में अफ़ीम के इतिहास का एक व्यापक अध्ययन : एक सिंहावलोकन (1750 ई. से वर्तमान परिदृश्य तक) विषय पर अपना शोध ग्रन्थ लिखा है।

इस ग्रंथ में पूनम ने ब्रिटिशकालीन अफ़ीम युद्धों, भारत चीन अफ़ीम व्यापार, मालवा अफ़ीम की मांग और व्यापार मार्गों से लेकर वर्तमान में अफ़ीम तस्करी के परिदृश्य को समेटते हुए अपना शोधकार्य पूर्ण किया है।