Samachar Seva

Mission Patrkarita

विधायक व्‍यास ने बजाया चंग, ऋतुराज बसंत का किया स्‍वागत

MLA Vyas played the chang (a traditional instrument) and welcomed the spring season.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।   बसंत पंचमी पर शुक्रवार को बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्‍यास ने चंग बजाकर ऋतुराज बसंत का स्‍वागत किया। इस अवसर पर विधायक व्यास ने चंग की पूजा कर धमाल सुनाई।

विधायक द्वारा सामाजिक समरसता और प्रेम भाईचारा की धमाल-जग में थोड़ो जीवंतों रे..सब हूं हिल मिल चालो रे..जग में थोडो जीवणो रे गीत भी गाया। व्‍यास ने कहा कि  मां वाग्देवी की पूजा अर्चना के साथ मौसम में खुशियां छा जाती है। होली का आगाज भी आज से शुरू हो गया है। उन्‍होंने चंग पर  कुमकुम से साथिया, तिलक लगाकर पूजन कर सामूहिक धमाल सुनाई। व्‍यास ने कहा कि मौसम के  राजा ऋतुराज से सीख लेनी चाहिए कि जीवन में आनंद होना चाहिए।

नशा मुक्ति का दिया सन्देश

सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी ने बताया कि शहर में ऋतुराज बसंत आगमन पर बसन्त पंचमी के दिन चंग बजाने की परम्परा है। इसी संस्कृति और परम्परा के अनुसार बीकानेर पश्चिम के विधायक के साथ चंग वादन किया और साथ ही नशा मुक्ति का सन्देश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता चोरूलाल सुथार, राजकुमार पारीक, किसन चौधरी,लक्ष्मण सोनी, आनंदी पारीक आदि भी मौजूद रहे।