NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के योग विभाग की एम.एससी. तृतीय सेमस्टर की छात्रा यशु स्वामी ने यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की है।
योग विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार दुलार एवं योग विभाग समन्वयक डॉ धर्मेश हरवानी, अतिथि शिक्षकों डॉ हितेन्द्र मारू, डॉ वत्सला गुप्ता, सपना बेरवाल, व प्रियंका रघुवंशी ने विश्वविद्यालय की ओर से छात्रा यशु स्वामी की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार दुलार ने बताया कि पिछले 2 वर्षों में विभाग के 7 विधार्थियो ने UGC NET/JRF परीक्षा उतीर्ण कर ली है।


