Samachar Seva

Mission Patrkarita

एमजीएसयू की छात्रा यशु स्वामी को सुयश

Suyash to MGSU student Yashu Swami

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के योग विभाग की एम.एससी. तृतीय सेमस्टर की छात्रा यशु स्वामी ने यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की है।

योग विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार दुलार एवं योग विभाग समन्वयक डॉ धर्मेश हरवानी,  अतिथि शिक्षकों डॉ हितेन्द्र मारू, डॉ वत्सला गुप्ता, सपना बेरवाल, व प्रियंका रघुवंशी ने विश्वविद्यालय की ओर से छात्रा यशु स्वामी की सफलता पर प्रसन्‍नता जताई है।

विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार दुलार ने बताया कि पिछले 2 वर्षों में विभाग के 7 विधार्थियो ने UGC NET/JRF परीक्षा उतीर्ण कर ली है।