Samachar Seva

Mission Patrkarita

हिंदी विषय में रोजगार की हैं अपार संभावनाएं-पत्रकार सुमित शर्मा

There are immense employment opportunities in the field of Hindi language - Journalist Sumit Sharma

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  युवा पत्रकार सुमित शर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा का ज्ञान हमें न केवल सरकारी नौकरियों में रोजगार प्रदान करता है वरन् डिजिटल माध्यमों में भी सर्जनात्मक लेखन, कंटेंट लेखन इत्यादि  तथा श्रव्य-दृश्य माध्यमों में संपादन, अनुवाद इत्यादि विविध क्षेत्रों में  रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

सुमित शुक्रवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय के हिन्‍दी विभाग की ओर से व्योम केंद्र में “हिंदी भाषा में रोजगार की संभावनाएं” विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम-2026 में मुख्‍य वक्‍ता के रूप में अपनी बात रख रहे थे। उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में हिन्‍दी भाषा के यूजर लगातार बढ़ रहे हैं।

प्राचार्य डॉ. राजेन्‍द्र पुरोहित ने कहा कि हिंदी हमारा गौरव है। आज के दौर में युवाओं के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी रोजगार पाने की अनेक संभावनाएं बन चुकी है। डॉ. रमेश पुरी ने आगंतुको का आभार जताया। संचालन डॉ. निर्मल कुमार रांकावत ने किया।

हिन्‍दी से सकते हैं यश एवं धनार्जन कर

विषय प्रवर्तन करते हुए हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अन्नाराम शर्मा ने कहा कि सृजनात्मक लेखन के विविध क्षेत्र यथा कहानी, कविता, उपन्यास इत्यादि के लेखन में भी विद्यार्थी रुचि लेकर यश एवं धनार्जन कर सकते हैं। व्याख्यान में डॉ. श्यामा अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र सुथार, डॉ. रमेश पुरी, डॉ.श्रीराम नायक, डॉ. उषा. डॉ. करबी साहा, डॉ. अनिता गोयल, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ.अनिल बारिया एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।