Loading Now

updates

सूफी गायक शहजाद अली ने किया बीकानेर का  नाम रोशन

Sufi singer Shahzad Ali has brought glory to Bikaner.

अविनाश स्वामी बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहजाद अली एक उभरते हुए भारतीय प्लेबैक और सूफी गायक हैं, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड और राजस्थानी संगीत जगत में सक्रिय हैं। इनका जन्म 25 दिसंबर, 1993 को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था।

यह प्रसिद्ध ‘डागर घराने’  से ताल्लुक रखते हैं। प्रारंभिक शिक्षा इन्होंने उस्ताद अब्दुल सत्तार भियानी से संगीत की शिक्षा ली और मात्र 7 साल की उम्र से ही पेशेवर गायकी शुरू कर दी थी।इन्हें रियलिटी शो ‘चक दे बच्चे’, ‘द वॉइस’ और ‘सुर क्षेत्र’ से प्रसिद्धि मिली। इन्होंने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ और वेब सीरीज ‘आश्रम’ (गाना: “तुझमे समाई सारी दुनिया”) में अपनी आवाज दी है।

तबाही मचा रहा है शहजाद का गाना

वर्ष 2025 की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने “इश्क जलाकर (कारवां)” के लिए इन्हें काफी सराहना मिल रही है। यू ट्यूब पर इसे 66 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाना चार्टबस्टर्स पर तबाही मचा रहा है। बीकानेर की एक मधुर आवाज ने शहर का नाम दुनिया भर में मशहूर कर दिया है। गाना आज बच्चे बच्चे की जबान पर है।

Sufi-singer-Shahzad-Ali-has-brought-glory-to-Bikaner.2-234x300 सूफी गायक शहजाद अली ने किया बीकानेर का  नाम रोशन
Sufi singer Shahzad Ali has brought glory to Bikaner.2

Share this content:

You May Have Missed