Samachar Seva

Mission Patrkarita

दहेज लोभी ससुराल वालों पर ठोका मुकदमा

बीकानेर, (samacharseva.in)। दहेज लोभी ससुराल वालों पर ठोका मुकदमा, शहर में दो विवाहिताओं ने महिला थाने पहुंचकर अपने-अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा ठोक दिया है। इन पीड़िताओं का कहना है कि इनके पति व ससुराल के अन्‍य लोग एकराय होकर उनके पीहर वालों से दहेज की मांग करते हैं और मांग पूरी नहीं होने पर पीडिताओं को पीटते हैं और अब दोनों विवाहिताओं को ससुराल वाले घर से भी निकाल दिया गया है।

महिला थाना प्रभारी मनोज माचरा ने बताया कि इन मामलों में कांता खतुरिया कॉलोनी में सी-20 सूरजपुरा निवासी सिमरन सिंह पुत्री हरजीत सिंह की शिकायत पर लालगढ में रामपुरा बस्‍ती स्थित सतगुरु आश्रम के पास के निवासी पीडिता के पति भंवर सिंह, ससुर गोपाल सिंह, सास उषा कंवर, दादा ससुर सुल्‍दान सिंह, दादीसास सुशीला कंवर, देवर युवराज सिंह तथा देवरानी ज्‍योति कंवर के खिलाफ दहेज प्रताडना का मामला दर्ज किया है।

वहीं दूसरी दहेज पीड़िता बीकानेर में दंतौर मूल की हाल गंगाशहर निवासी कांता कुम्‍हार पुत्री रोशनलाल की शिकायत पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी पति लक्ष्‍मण सिंह, सास दुर्गादेवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िताओं के अनुसार आरापियों ने एकराय होकर दहेज की मांग की। ससुराल में पीटा और घर से निकाल दिया। इस मामले की जांच एसआई विजयश्री को सौंपी गई है।