Samachar Seva

Mission Patrkarita

राजाराम स्वर्णकार की दो पुस्तकों का लोकार्पण

Launch of two books by Rajaram Swarnkar.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजाराम स्वर्णकार की दो पुस्तकों का लोकार्पण, शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के तत्वावधान में कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार के राजस्थानी कहानी संग्रह ‘उडीक’ तथा हिंदी मुक्तक संग्रह ‘मुक्तक मंजरी’ का लोकार्पण महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में हुआ।

Launch of two books by Rajaram Swarnkar

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. उमाकांत गुप्त ने कहा कि डिजिटल युग में भी स्वर्णकार की रचनाओं में माटी की खुशबू और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति दिखाई देती है। समारोह अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने ‘उडीक’ को सकारात्मक जीवन का संदेश देने वाला संग्रह बताया। राजेन्द्र जोशी और डॉ. हरिदास हर्ष ने भी स्वर्णकार के रचनाकर्म की सराहना की।

संजय आचार्य ‘वरुण’ ने ‘उडीक’ तथा जनसंपर्क उप निदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य ने ‘मुक्तक मंजरी’ पर पत्रवाचन किया। स्वर्णकार ने अपनी चुनिंदा रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से उनका सम्मान किया गया। युवा चित्रकार योगेन्द्र कुमार पुरोहित ने उन्हें उनका स्केच भेंट किया। संयोजक अशफाक कादरी ने आभार व्यक्त किया।