Samachar Seva

Mission Patrkarita

प्रियंशी स्वामी ने तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)।   डूंगर कॉलेज की बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंशी स्वामी ने राजस्थान जूनियर स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप की मिक्स टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया है। प्रियंशी की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

प्राचार्य डॉ. राजेन्‍द्र पुरोहित खेल प्रभारी डॉ. कैलाश स्वामी एवं डॉ. श्यामा अग्रवाल ने प्रियंशी स्वामी की सफलता पर प्रसन्‍नता जताई तथा प्रियंशी के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।