Samachar Seva

Mission Patrkarita

गणेश प्रतिमा का पंचामृत से होगा अभिषेक, सजेगी संजीव झांकिया

The Ganesh idol will be anointed with Panchamrit, and vibrant tableaux will be displayed.

 

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) कोटगेट सट्टा बाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मन्दिर ट्रस्ट की और से सोमवार को श्री गणेश जन्मोत्सव धार्मिक अनुष्ठान, अभिषेक सहित दिन भर कार्यक्रम आयोजित होगे

मन्दिर ट्रस्टी मनसाराम सोनी ने बताया कि सोमवार प्रातः 04 बजे व दोपहर 12 बजे पंचामृत से अभिषेक व प्रतिमा पर विशेष आभूषण श्रंगार किया जायेगा। दोपहर महाआरती के बाद ट्रस्ट की और से 501 किलो बुन्दी का प्रसाद भक्तों मे वितरण किया जायेगा।

ट्रस्टी नीलेश सोनी व विजय सोनी ने बताया कि साय 07 बजे से विभिन्न देवी देवताओ की सजीव झांकिया सजाई जायेगी। ट्रस्टी भवानी सोनी व सुरेश सोनी ने बताया कि 501 किलो का पंचामृत भी भक्तो मे वितरण किया जायेगा।