नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। माहेश्वरी सदन में आयोजित गुरु गौरव सम्मान समारोह में बीकानेर के 26 शिक्षकों को गुरु गौरव सम्मान अर्पित किया गया। सम्मानित हुए शिक्षकों में डॉ. मुकेश हर्ष, अमित सोनी, सुरेन्द्र सोलंकी, रमाकांत सिंह बिठ्ठू, शफी मोहम्मद, हर्ष बाला पाराशर, डॉ. वर्षा मक्कड़, राजीव गौतम, डॉ. हुकमचंद चौधरी, आरिफ अली, अमीना फातिमा, ओम प्रकाश राजपुरोहित, डॉ. नरसिंह बिन्नाणी, डॉ. विक्रम योगी, डॉ. मंजू राठौड़, डॉ. ईश्वर लाल जल, गिरिराज खैरीवाल, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, खैरूनिशा, राज रतन चांडक, श्याम सुंदर छिंपा, मोहर सिंह सलावद, निशा लिम्बा, इप्शिता शर्मा शामिल रहे।
लोकराग फाउण्डेशन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर के संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, वैटेनरी विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. सुमंत व्यास, साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक एक शिक्षित समाज, विकसित प्रदेश और विकसित भारत की नींव तैयार करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन रेखा आचार्य ने किया। कार्यक्रम में लोकराग फाउंडेशन के निदेशक आनंद आचार्य, विनय थानवी, योगेश खत्री, डॉ. श्याम अग्रवाल, डॉ. कुलदीप सिंह बिठ्ठू, डॉ. महेश शर्मा, विप्र समाज के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी, जयदीप सिंह, वीरेन्द्र जोशी, मनोज व्यास, प्रकाश सामसूखा, डॉ शिशिर शर्मा, शरद कालरा, सीए दीपक व्यास, एफसीए राजेश पारीक, शांतिलाल भोजक, शांति लाल भोजक और राहुल मरवाह आदि उपस्थित रहे।








