Samachar Seva

Mission Patrkarita

पितृ-पूर्वजो व शहीदों को तर्पण कर अंजलि अर्पित करेंगे श्रीमाली ब्राह्मण

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)ऋषि पँचमी के अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण मंगलवार 15 सितंबर को पितृ- पूर्वजो, ऋषियों, हुतात्मा, वीर शहीदों को तर्पण कर अंजलि अर्पित करेंगे। श्री श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत ट्रस्ट बीकानेर के अध्‍यक्ष श्‍याम श्रीमाली ने बताया कि ऋषि पँचमी मंगलवार 15 सितंबर को ब्राह्मण वर्ण का अति महत्वपूर्ण अनुष्ठान तर्पण व ऋषि पूजन सम्पन होगा। 

उन्‍होंने बताया कि मंगलवार सुबह 10,30 बजे धरणी धर महादेव सरोवर पर तर्पण, हेमाद्रि संकल्प, दशोधि स्नान, पितृ- पूर्वजो, शहीदों को अंजलि अर्पित की जायेगी। दोपहर 2 बजे श्री महालक्ष्मी जी मन्दिर बेनिसर बारी मे ऋषि पूजन, यज्ञों पवित् अभिमंत्रं, बटुक भैरव पूजन, आचार्य पूजन एवं आरती सम्पन होगी। आचार्य पंडित रवि शंकर, पंडित नरेंद्र, पंडित मनोज, पंडित ओम नारायण एवं पंडित राहुल आदि के सानिध्य में पूजा विधान सम्पन होंगे।