नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में मंडल अस्पताल लालगढ़ एवं राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में आयुर्वेद जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, योग, व्यायाम और मौसम के अनुरूप दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।
सहायक निदेशक आयुर्वेद डॉ. जितेंद्र सिंह भाटी एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपिका शर्मा ने आयुर्वेदिक पोषण, ऋतुचर्या और हर्बल उपचार की उपयोगिता की जानकारी दी। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने स्वस्थ जीवनशैली को कर्मचारियों की कार्यक्षमता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. असीम कुमार सहित रेलवे अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नियमित दिनचर्या व संतुलित आहार से बेहतर स्वास्थ्य संभव















