Loading Now

updates

विवाहिता से की छेडखानी, पति को पीटा, मामला दर्ज

Married woman molested, husband beaten, case registered

बीकानेर, (samacharseva.in)। विवाहिता से की छेडखानी, पति को पीटा, मामला दर्ज, गंगाशहर थाना पुलिस ने मोहता सराय रोशनी घर इलाके में एक विवाहिता का पीछा करने, बार बार उससे छेडखानी करने तथा विवाहिता के पति के साथ मारपीट कर विवाहिता के पति को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में क्षेत्र निवासी अरमान हुसैन सहित अरमान के पिता मोहम्‍मद हुसैन व 10-15 अन्‍य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विवाहिता के पिता ने इस संबंध में रविवार रात को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी अरमान हुसैन उसकी लडकी का पीछा करता था। आये दिन आरोपी उसकी पुत्री से छेडखानी भी करता रहता था। शनिवार को दीपावली के दिन आरोपी अरमान, अरमान के पिता तथा 10-15 अन्‍य लोगों ने उसके जवाईं को पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी, 323, 341, 143 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एक अन्‍य मामले में गंगाशहर थाना पुलिस ने मोहता सराय क्षेत्र में ही एक घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्‍यवहार करने, परिवार की बहू के कपडे फाडकर मारपीट करने के आरोप में क्षेत्र निवासी सागर पत्‍नी सिकन्‍दर, काली पुत्र हुसैन, कालू पुत्र उम्‍मेद, गुडडू पुत्र उम्‍मेद व 10-15 अन्‍य के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 452, 323, 143 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनेा मामलों की जांच एएसआई गोरधनराम को सौंपी गई है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com

Share this content:

You May Have Missed