Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह 8 को

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) राज्य स्तरीय समारोह मंगलवार 8 सितंबर को बीकानेर मुख्‍यालय पर आयोजित किया जाएगा। समारोह में 13 साक्षरता कर्मियों को राज्य स्तरीय अक्षर मित्र सम्मानप्रदान किया जाएगा।

इनमें श्रीगंगानगर के सूरजाराम सियाग, हनुमानगढ़ के दीनदयाल शर्मा, चूरू के ओमप्रकाश तंवर, नागौर की पुष्पलता व्यास, बीकानेर के एल.डी. पंवार, मांगीलाल भद्रवाल तथा लीलाधर बोहरा सहित बीकानेर ग्रामीण के महबूब अली पंवार, लूणकरणसर के महेन्द्र सिंह शेखावत एवं जगदीश गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ के नेमीचंद मारू, नोखा के रामनारायण शर्मा, कोलायत के अवधेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

समारोह का आयोजन भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ नई दिल्ली राजस्थान शाखा द्वारा किया जाएगा। संघ के सचिव एवं शिक्षाविद् ओमप्रकाश सारस्वत के अनुसार ‘अक्षर मित्र सम्मान’ कर्मठ कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने का प्रयास है।