Samachar Seva

Mission Patrkarita

पंजाब का कुख्‍यात हथियार तस्‍कर औंकार सिंह बीकानेर में पिस्‍टल व मैगजीन के साथ गिरफ़्तार

Punjab's infamous weapon smuggler omkar Singh arrested in Bikaner with pistol and magazine

बीकानेर, (samacharseva.in)। पंजाब का कुख्‍यात हथियार तस्‍कर औंकार सिंह बीकानेर में पिस्‍टल व मैगजीन के साथ गिरफ़्तार, पुलिस की जिला स्‍पेशल टीम व गंगाशहर थाना पुलिस ने संयुक्‍त कार्रवाई करते शुक्रवार को उदयरामसर बाईपास के पास पंजाब निवासी एक कुख्‍यात हथियार तस्‍कर को गिरफतार किया है।

sp bikaner prahalad singh

sp bikaner prahalad singh

पुलिस ने आरोपी के पास से 8 पिस्‍टल व 16 मैगजीन बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह ने स्‍थानीय पत्रकारों को शुक्रवार रात 9 बजे गंगाशहर थाने में बुलाकर बताया कि गिरफतार आरोपी कुख्‍यात हथियार तस्‍कर 31 वर्षीय औंकार सिंह कालिया है। आरोपी पंजाब के होशियारपुर जिले में पुलिस थाना दसुआ के पव्‍वे इलाके का निवासी है उसके पिता का नाम पुरषोत्‍तम लाल पंडित है।

उन्‍होंने बताया कि जिला पुलिस की विशेष टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर जोधपुर से आ रही बस को रुकवाकर आरोपी को दबोचा।  आरोपी ने भागने की कोशिश की पर उसको पीछा करके पकड लिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसके बैग में पिस्‍टल व मैगजीन बरामद हुए।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में यह पता चला है कि वह ये पिस्‍टल व मैगजीन पंजाब में किसी अपराधी गैंग को देने वाला था। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कुछ साथियों को भी नामजद किया है। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच बीछवाल थानाधिकारी मनोज कुमार को सौंपी है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com