NEERAJ JOSHI अजमेर, (समाचार सेवा)। मुथूट एक्जिम के 86वें गोल्डपॉइंट सेंटर का शुभारंभ शनिवार अजमेर में 17 जनवरी को किया गया। यह नया मुथूट गोल्ड पॉइंट पहली मंज़िल, जेडी टावर, गौरव पथ, एसबीआई बैंक के सामने, शांतिपुरा, वैशाली नगर अजमेर राजस्थान में है। मुथूट एक्ज़िम की यह भारत में 86वीं शाखा है और राजस्थान राज्य में चौथी शाखा है।
मुथूटपप्पाचन समूह के कार्यकारी निदेशक और मुथूट एक्जिम के प्रबंध निदेशक थॉमस मुथूट ने कहा, “हमें अपने गोल्ड पॉइंट शाखाओं विस्तार अजमेर तक बढ़ाकर बहुत खुशी हो रही है। अजमेर में इस गोल्ड पॉइंट सेंटर के खुलने से स्थानीय लोग अपनी संपत्ति को सोने में बदल सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुथूट एक्जिम के गोल्ड पॉइंट सेंटर पारदर्शिता और ग्राहक विश्वास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।
इन केंद्रों पर, ग्राहक अपने पुराने और इस्तेमाल किए गए सोने के सामान को इस विश्वास के साथ बेच सकते हैं कि उन्हें उचित और सटीक मूल्यांकन प्राप्त हो। 10 हजार रुपये तक के मूल्य के सोने के लिए तुरंत नकद भुगतान किया जाता है और अधिक राशि वाले सोने के लिए आयएमपीएस, एनईएफटी या आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है, जिससे लेन देन प्रक्रिया और भी सरल हो जाती है और भरोसेमंद लेन देन का अनुभव मिलता है।
पूरे भारत में होगा उचित स्वर्ण पुनर्चक्रण
मुथूट एक्ज़िम के सीईओ केयूर शाह ने कहा, “अजमेर में हमारे गोल्ड पॉइंट सेंटर का शुभारंभ मतलब पूरे भारत में उचित स्वर्ण पुनर्चक्रण को सुलभ बनाने के हमारे लक्ष्य में एक और कदम है।
अजमेर, अपनी संस्कृति और आधुनिक विकास इन दोनों के अनोखे मेल के साथ, सोने के लेन-देन में पारदर्शिता और भरोसे के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए सही माहौल प्रदान करता है।
इस सेंटर के ज़रिए, हमारा लक्ष्य लोगों को एक सुरक्षित, वैज्ञानिक और स्थायी प्रक्रिया के माध्यम से अपने इस्तेमाल न किये गए सोने को वित्त्तीय मूल्य में बदलने के लिए सक्षम बनाना है।
मुथूट एक्ज़िम 138 साल पुराना व्यापारिक समूह
मुथूट एक्ज़िम (प्राइवेट) लिमिटेड यह 138 साल पुराने व्यापारिक समूह मुथूटपप्पाचन ग्रुप (जिसे मुथूट ब्लू के नाम से भी जाना जाता है) की कीमती धातु शाखा है। 2015 में कोयंबटूर में अपने पहले गोल्ड पॉइंट सेंटर की शुरुआत की थी।
उसके बाद कंपनी ने मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम, दिल्लीएनसीआर, कोलकाता, हैदराबाद, हुब्बल्ली, नागपुर, बारासात, तिरुनेलवेली, गुंटूर, वारंगल, दावणगेरे, भुवनेश्वर, कलबुर्गी, त्रिशूर, लखनऊ, मोहाली, वेल्लोर, फरीदाबाद, कोझिकोड, त्रिची, बेलगावी, सेरामपुर, मथुरा, सिकंदराबाद और अब काकीनाडा में विस्तार किया है।
MEPL इन सभी स्थानों पर लगातार किफायती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराता रहा है।
लोगों और समुदाय दोनों को फायदा पहुंचाने का है लक्ष्य
मुथूट एक्ज़िम के सीईओ केयूर शाह का कहना है कि हमारा लक्ष्य ऐसे समाधान तैयार करने पर है, जो लोगों और समुदाय दोनों को फायदा पहुंचाएं।” मुथूट एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड (MEPL) कीमती धातुओं के बाजार में नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी रहा है।
भारत में पहला संगठित गोल्ड रीसाइक्लिंग सेंटर शुरू करने वाली कंपनी के रूप में, MEPL ने उद्योग में लगातार नए मानक स्थापित किए हैं।


