पदोन्‍नत होने पर गौरव पुरोहित का किया बहुमान

Gaurav Purohit was honored after getting promotion 02 BKN PH-3
Gaurav Purohit was honored after getting promotion 02 BKN PH-3

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  सिंचित क्षेत्र विकास (सीएडी) कार्यालय में कार्यरत गौरव पुरोहित के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर पदोन्नत होने पर शनिवार को विभिन्‍न कर्मचारी संगठनों की ओर से आयोजित समारोह में पुरोहित का बहुमान किया गया।

शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सिंचित क्षेत्र विकास (इंगानप) कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष सत्यवीर जैन, रेसटा के जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पेंशन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राहुल गोठवाल,

श्रीराम सोलंकी, योगेन्द्र सुथार, मुकेश मनुजा मौजूद रहे। जानकारी में रहे कि पुरोहित की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर पदोन्नति की गई है।