अर्जुन राम मेघवाल ने गुरूद्वारा सिंह सभा में मत्था टेक की क्षेत्र की समृद्धि की अरदास

Arjun Ram Meghwal bowed in Gurudwara Singh Sabha and prayed for the prosperity of the area.
Arjun Ram Meghwal bowed in Gurudwara Singh Sabha and prayed for the prosperity of the area.

अनूपगढ़ में घर-घर गूंजा फिर एक बार मोदी सरकार का नारा

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शनिवार 23 मार्च को अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। मेघवाल ने अबकी बार 400 पार नारे के साथ लोगों को नरेन्‍द्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री चुनने की अपील की। भाजपा प्रत्‍याशी ने केन्द्र सरकार की कृषि एवं कृषक कल्याण की योजनाओं एवं नहरी क्षेत्र में ड्रिप इरिगेशन योजनाओं में आवंटित बजट एवं विकास कार्यों का ब्यौरा दिया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

अनूपगढ़ में हुई चुनावी सभाओं में पूर्व विधायक संतोष बावरी, पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा, पूर्व विधायक पवन दुग्गल, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष सरदार जंगीर सिंह, नक्षत्र सिंह रमाणा, रघुवीर सिंह धंजू, बब्बू भोलिया, सतपाल मुंजाल, बिकर सिंह, हरनेक सिंह कलेर, मनोहर चावला, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहित छाबडा, भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, अधिवक्ता अशोक बोबरवाल ने भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।

याद दिलाये अनूपगढ़ क्षेत्र में हुए विकास कार्य

इन वक्‍ताओं ने  केन्द्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से अनूपगढ़ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों बीकानेर अनूपगढ़ रेलवे ट्रेक फाइनल लोकेशन सर्वे, अमृत भारत स्टेशन श्रृंखला में अनूपगढ़ का चयन सेंटर नोटेरी पब्लिक में विधानसभा क्षेत्र के अधीवक्ताओं को प्राथमिकता के कार्यों की याद दिलाई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संतोष बावरी, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक बलवीर लूथरा, लोकसभा सहसयोंजक, नक्षत्र सिंह रमाणा, रविदास डाबी, प्रियंका बेलान, पूर्व विधायक पवन दुग्गल, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नाहरांवाली मंडल अध्यक्ष देवीलाल कूकणा विधानसभा प्रभारी योगेन्द्र शर्मा, सतपाल मुंजाल, मोहित जाझड़ा, मोहित छाबड़ा, भाजपा विस्तारक मोहनदास नायक, नरेन्द्र बराड़ आदि उपस्थित रहे। जनसंपर्क के दौरान केन्द्रीय मंत्री विधि एवं न्याय मंत्री भारत सरकार ने अनूपगढ़ स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा में मत्था टेका व क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए अरदास की।

भाजपा प्रत्याशी को भेंट किया सिरोपा 

गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जंगीर सिंह व उपाध्यक्ष बलविन्द्र सिंह द्वारा भाजपा प्रत्याशी को सिरोपा भेंट किया। गुरूद्वारा सिंह सभा अनूपगढ़ के अलावा चुनाव कार्यालय अनूपगढ़, व्यापार मंडल अनूपगढ़, 4 एमएसआर, 27 ए, 22ए, 3 एनएम (ढाबा), 20 एएस ग्राम पंचायत 54 जीबी, 59 जीबी (रामसिंहपुर), 68/2 जीबी ग्राम पंचायत 72 जीबी में आयोजित जनसभाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाजपा नेता का शॉल, साफा व माल्यापर्ण कर स्वागत किया।