USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पुलिस ने बीते 24 घंटों में विभिन्न मामलों में अनेक लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ को कोर्ट से जमानत मिली है तो कुछ को हवालात में रखा गया है।
कोटगेट थाना
कोटगेट थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा ने शुक्रवार-शनिवार की आधी रात को शांति भंग करने के आरोप में काली माता मंदिर के पास हरिजन बस्ती निवासी गणेश वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट ने जमानत पर छोड़ा।
मुक्ताप्रसाद नगर थाना
मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस के सब इन्सपेक्टर राजेन्द्र कुमार ने शनिवार देर शाम को संज्ञेय अपराध रोकथाम के लिये राजीव नगर क्षेत्र की श्मशान भूमि के पास के निवासी सुरेन्द्र बिश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपी को एडीएम सिटी के समक्ष पेश किया। उसे जमानत पर छोड़ा दिया गया।
सदर थाना
सदर थाना पुलिस की सब इंस्पेक्टर सुश्री मोनिका ने शनिवार की रात 11.30 बजे संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिये राणीसर बास निवासी मोहम्मद रफीक तथा पुरानी गिन्नाणी निवासी कृष्णा माहेश्वरी को गिरफ्तार कर संबंधित कोर्ट में पेश किया।
जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना
जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक मांगीलाल ने परिवाद की जांच के चलते सूरजपुरा निवासी ओंकारराम वाल्मीकि तथा राजेश वाल्मीकि को शनिवार की रात लगभग 9 बजे गिरफ्तार किया। आरोपियों को हवालात में बंद रखा गया है।
गंगाशहर थाना
गंगाशहर थाना पुलिस के एएसआई रामफूल ने संज्ञेय अपराध रोकथाम के लिये शनिवार देर शाम 7.19 बजे करमीसर निवासी दिनेश गाट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी को कोर्ट से जमानत पर छोड़ा गया।
कालू थाना
कालू थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल हवासिंह ने शांति भंग करने के आरोप में खोडाला निवासी रामदेव नायक को शनिवार शाम 6 बजे गिरफ्तार कर हवालात में रखा है। रामदेव को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
छतरगढ़ थाना
छतरगढ़ थाना पुलिस के थानाधिकारी संदीप कुमार ने शांति भंग करने के आरोप में शनिवार शाम 4.49 बजे लाखूसर निवासी मदन मेघवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी को कोर्ट से जमानत पर छोड़ा गया।