एडिटर एसोसिएशन के गठन पर विधायक जेठानंद व्यास ने संगठन को दी बधाई
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आज के युग में डिजिटल मीडिया का महत्व बढ़ा है। सूचनाओं के तुरंत संप्रेषण में डिजिटल मीडिया पर निर्भरता बढ़ी है।
व्यास ने बीकानेर एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए नया संगठन बनाने पर प्रसन्नता जताई और आशा व्यक्त की कि संगठन सकारात्मक विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने में अपनी विशेष भुमिका निभाएगा।
विधायक व्यास एवं भाजपा नेता जेपी व्यास ने एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स संगठन सचिव विनय थानवी को बधाई पत्र भी सौंपा। बधाई संदेश में विधायक व्यास ने कहा कि पत्रकारिता का कार्य है, जनहित में महत्वपूर्ण नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है. ताकि हम उस जानकारी का उपयोग मानव की स्थिति को सुधारने में कर सकें।
विधायक व्यास ने संगठन के संरक्षक नीरज जोशी, अध्यक्ष आनंद आचार्य, सचिव विनय थानवी, कोषाध्यक्ष नारायण् उपाध्याय, बुलेटिन एडिटर डॉ. मुदिता पोपली के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की।