नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का अवलोकन किया।
उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित होने वाले स्ट्रांग रूम, मतदान दलों की रवानगी की वापसी तथा मतगणना के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की तैयारियों की प्रारंभिक समीक्षा की। जैन ने बताया कि मतदान से पूर्व मतदान दलों की रवानगी तथा वापसी पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगी। वहीं मतगणना भी यहीं की जाएगी।
उन्होंने मतदान के पश्चात ईएवीएम को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, बीडीए सचिव हेमेन्द्र नागर आदि साथ रहे।


