Samachar Seva

Mission Patrkarita

भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका चंदेलिया रही अव्वल

Priyanka Chandelia secured the top spot in the speech competition.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)छात्रा प्रियंका चंदेलिया ने सद्भावना से देश कैसे आगे बढ़ सकता है?’ विषयक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया है। अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को आयोजित इस हिंदी भाषण प्रतियोगिता सिया कसवां दूसरे और दीक्षिता रंगा तीसरे स्थान पर रही। तेजस मारू, वनिता स्वामी और खुशी सारस्वत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।  

कार्यक्रम की अतिथि एवं प्रतियोगिता की निर्णायक साहित्यकार मनीषा आर्य सोनी रही। इस अवसर पर आयोजित समारोह में साहित्यकार मोनिका गौड़, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, स्कूल प्राचार्य सेनुका हर्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी व्याख्याता सविता जोशी ने किया।