Samachar Seva

Mission Patrkarita

राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

State-level Junior Kabaddi Tournament: Players from across the state displayed their prowess.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 19 से 22 अगस्त तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। बुधवार के मैचों में बालक वर्ग में राजस्थान खेल परिषद अकादमी ने झुंझुनू की टीम को 65-21 के बड़े अंतर से हराया।

वहीं बालक वर्ग के एक अन्य मुकाबले में बूंदी ने बारां को 19 अंकों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में चूरू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भरतपुर को 33 अंकों से पछाड़कर जीत दर्ज की, जबकि करौली की टीम ने उदयपुर को 25 अंकों से हराकर विजय हासिल की। समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा रहे। समारोह के दौरान बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने इन पांचों एशियाड स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

समारोह में राजस्थान कबड्डी संघ के सचिव जगदीश फौजी, बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राठौड़, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेंद्र व्यास, जिला बीकानेर कबड्डी संघ के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी, राजस्थान कबड्डी संघ के पूर्व सचिव सी.पी. जोशी, पूर्व सचिव गुलाब सिंह सिंसेनवार, प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर दिनेश चौधरी, पूर्व सचिव अब्दुल जब्बार आतिद मौजूद रहे। चार दिन तक चलने वाली यह प्रतियोगिता 22 अगस्त तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित होगी।