Samachar Seva

Mission Patrkarita

नशा मुक्ति केन्द्रों का हो नियमित निरीक्षण- निशान्त जैन

De-addiction centers must undergo regular inspections – Nishant Jain

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने नशा मुक्ति केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि केन्द्र निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित हों।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि नशा मुक्ति केन्द्र नियमानुसार संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, बीकानेर एसडीएम महिमा कसाना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा, ड्रग कंट्रोलर देवेन्द्र खेदावत, एएनटीएफ के महेन्द्र दत्त आदि मौजूद रहे।

बैठक में कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि ने बताया कि ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा के तहत कोचिंग संस्थानों में सुझाव पेटिकाएं लगाई गई हैं। बैठक में एक दवा के दुरुपयोग से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।