Samachar Seva

Mission Patrkarita

टाउन हाल का किराया यथावत रखने की माँग

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर में टाउन हाल के बढ़े हुवे किराए को पूर्व की तरह यथावत रखने की माँग को लेकर पिछले पाँच माह से आंदोलन कर रहे रंगकर्मियों ने गुरुवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण के नव पदस्थापित आयुक्त धायगुडे स्नेहल नाना तथा सचिव हेमेन्द्र नागर से भेंट कर टाउन हाल के किराए को पंजीकृत नाट्य संस्थाओं के लिए पूर्व की तरह यथावत रखने की माँग से संबंधित मुद्दे को लेकर मुलाक़ात की।

बीकानेर थिएटर यूनिट के तत्वावधान मे चल रहे इस आंदोलन की संघर्ष समिति के संयोजक अभिषेक आचार्य, रमेश शर्मा, दीपांकर चौधरी, आमिर हुसैन, राहुल चावला, उदयवीर सिंह एवं प्रियांशु सोनी तथा प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्यों ने आयुक्त को प्रकरण से विस्तृत रूप से अवगत कराया तथा अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

आयुक्त एवं सचिव ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और शीघ्र ही बैठक आयोजित कर पूरे मामले पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं निस्तारण का आश्वासन दिया।