Loading Now

updates

राजपूताना बिजनेस नेटवर्क 2026 का ग्रैंड कॉन्क्लेव 21 से 23 अगस्त तक बीकानेर में

Rajputana Business Network 2026 Grand Conclave in Bikaner from August 21 to 23

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)अखंड राजपूताना सेवासंघ एवं अखंड राजपुताना सेवा संघ सोशल फाउंडेशन द्वारा राजपूताना बिजनेस नेटवर्क 2026 का तीन दिवसीय ग्रैंड राजपूताना कॉन्क्लेव 21 से 23 अगस्त तक बीकानेर के ऐतिहासिक दरबार हॉल, लालगढ़ पैलेस में आयोजित होगा। कॉन्क्लेव की थीम फ्रॉम डायलॉग टू एक्शन फ्रॉम विजन टू इंपैक्टरखी गई है। राजपूताना बिजनेस नेटवर्क के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर.पी. सिंह दुर्गवंश ने बताया कि कॉन्क्लेव में देश-विदेश से नीति-निर्माता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति, उद्यमी, निवेशक, महिला नेतृत्वकर्ता, शिक्षाविद् और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्‍होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य व्यवसाय, शासन, निवेश, नवाचार, वैश्विक संपर्क और सामाजिक प्रभाव से जुड़े प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर संवाद को ठोस कार्ययोजना एवं साझेदारी में बदलना है। कॉन्क्लेव का शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर 3 बजे होगा। पहले सत्र में राष्ट्र निर्माण, शासन एवं नीतिगत दिशा पर चर्चा होगी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बिजनेस एवं ग्लोबल कनेक्ट, रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग और महिला उद्यमिता पर सत्र होंगे। शाम को दरबार हॉल में रॉयल कल्चरल इवनिंग आयोजित होगी।

शनिवार  22 अगस्त को इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, माइनिंग, निवेश, टेक्नोलॉजी, सेल्स, मार्केटिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। राजनीतिक नेतृत्व एवं आर्थिक नीति, उद्योग-रोजगार, महिला आर्थिक सशक्तिकरण, स्टार्टअप, ग्लोबल ट्रेड एवं इनोवेशन तथा सोशल इम्पैक्ट पर विशेष सत्र होंगे। शाम को राजपूताना अचीवर्स अवॉर्ड, म्यूजिक नाइट एवं रॉयल फैशन शो आयोजित किया जाएगा। रविवार 23 अगस्त को फ्यूचर रोडमैप & एक्शन प्लान” विषय पर राउंड टेबल आयोजित होगी।

Share this content:

You May Have Missed