Samachar Seva

Mission Patrkarita

चित्रा चुंडावत बनी ‘सावन क्वीन, हंसिका कंवर ने जीता ‘डांसिंग सीजन-1’ का खिताब

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। सावन में राजपूत छत्राणियों की ओर से जूनागढ़ दुर्ग के प्राचीना परिसर में आयोजित ‘लहरिया सीजन-1’ कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताओं में ‘सावन क्वीन सीजन-1’ का खिताब चित्रा चुंडावत ने जीता। ‘डांसिंग सीजन-1’ का खिताब हंसिका कंवर को प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी रहीं।

आयोजन की शुरुआत गणगौर माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज-धजकर मारवाड़ी लोकगीतों पर नृत्य, कैटवॉक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सावन के पारंपरिक उत्सव की झलक दिखाते हुए झूला झूलने सहित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में भाजपा नेता पाबूदान सिंह राठौड़, प्रियंका तंवर, पुण्यवर्धन सिंह तंवर, जयश्री, सूर्यवान सिंह राठौड़, यशराज सिंह राठौड़, महीव्रत सिंह आदि मौजूद रहे।