Samachar Seva

Mission Patrkarita

खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने नापासर को दी 3 करोड़ रुपए की सड़क की सौगात

Food Minister Sumit Godara gifts a road worth ₹3 crore to Napasar.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को नापासर और लूणकरणसर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया। मंत्री गोदारा ने नापासर में भैरूंजी मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए चुंगी चौकी तक निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया।

गोदारा ने बताया कि नापासर में बनने वाले उप जिला चिकित्सालय के लिए 25 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। इसी प्रकार नापासर में लूणकरणसर की तर्ज पर मॉडल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इस पर 50 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। इसके बाद लूणकरणसर में नगर पालिका के प्राइवेट बस स्टैंड पर 27 लाख रुपए की लागत से स्थापित हाई मास्क लाइटों का लोकार्पण किया।

मंत्री गोदारा ने कहा कि नापासर और लूणकरणसर क्षेत्र में भी पिछले ढाई वर्षों में विकास कार्यों को गति मिली है। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।