Loading Now

updates

बीकानेर में शुरू हुआ स्वच्छ हाथ-स्वस्थ बीकाणा अभियान

Clean hands-healthy Bikaner campaign started in Bikaner

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  बच्चों को डायरिया और कुपोषण से मुक्त रखने के उद्देश्य से जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की पहल पर स्वच्छ हाथ-स्वस्थ बीकाणाअभियान बुधवार को राजकीय महारानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुआ। इस दौरान स्कूल के बच्चों को हाथ धोने की सुमन केतकनीक की जानकारी दी गई और पैपर हैण्ड वॉश वितरित की गई।

जिला कलक्टर ने स्वच्छ हाथ-स्वस्थ बीकाणा अभियान के स्टीकर का विमोचन भी किया इसे समस्त विद्यालयों में चस्पा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘स्टॉप डायरिया’ अभियान के तहत नवाचार करते हुए यह अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत ‘नो बैग डे’ के अवसर पर आगामी दो शनिवार को जिले के समस्त विद्यालयों में हाथ धुलवाने का महाभियान चलाया जाएगा।

यूज्य पैन डिसपोजल सिस्टम का लोकार्पण

अभियान में नगर निगम के अलावा पंचायती राज विभाग, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जिला कलक्टर ने नगर निगम द्वारा महारानी स्कूल में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यूज्य पैन डिसपोजल सिस्टम का लोकार्पण किया। स्कूली बच्चे अपने यूज्ड पैन इसमें डाल सकेंगे तथा इसके भर जाने पर निगम द्वारा इन यूज्ड पैन को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि अभियान के दौरान बच्चों को गीला और सूखा कचरा अथवा ई-वेस्ट को अलग करने तथा स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी गई।

हर घर तिरंगाअभियान के पोस्टर बनाए

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तनेजा, डॉ. मुकेश जनागल ने भी विचार रखे। इस दौरान बच्चियों द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े पोस्टर भी बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं की मौके पर हीमोग्लोबिन जांच की गई और आयरन फोलिक एसिड गोलियों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने किया। इस दौरान शाला प्रधानाचार्य शिखा ऐरन, स्वास्थ्य विभाग से मालकोश आचार्य, डॉ. आशु मलिक, पीएचएम गोपीचंद डेरु, आयुष सिंह पडिहार, नरेश नायक, राजू सिंगरौल सहित भारत विकास परिषद की ओर से श्रीमती छवि सहित सरकारी विभागों के कार्मिक एवं छात्राएं मौजूद रही।

 

Share this content:

You May Have Missed