Loading Now

updates

कतरियासर में 110 बीघा भूमि पर विकसित होंगे 5 हरित चारागाह-निशान्‍त जैन

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) कतरियासर में 110 बीघा (27.50 हेक्टेयर) भूमि पर 5 हरित चारागाह विकसित किए जा रहे हैं। इस परियोजना के अंतर्गत मरुधरा संजीवनी पार्क, थार हरित क्षेत्र, मरु चिंकारा चारागाह, प्रकृति संवर्द्धन चारागाह और जैव विविधता धाम शामिल हैं। यह जानकारी जिला कलेक्‍टर निशांत जैन ने गुरुवार को हरियालो राजस्थान अभियान  के तहत ग्राम कतरियासर में आयोजित माँ यशोदा के नामपौधारोपण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में दी।

जिला कलेक्‍टर जैन ने बताया कि चारागाह में 59 प्रजातियों के 31 हजार 700 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें से 20 हजार पौधे मियावाकी पद्धति से लगेंगे। अब तक 7,100 पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चारागाहों में लगाए जा रहे छायादार और औषधीय पौधे स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित होंगे, वहीं फलदार पौधे पंचायत की आय का साधन बनेंगे और स्थानीय घास वन्यजीवों के लिए उपयोगी होगी।

समारोह में जिला प्रभारी सचिव हेमंत गेरा, जिला कलेक्टर निशान्त जैन और मुख्य वन संरक्षक आर.के. खेरवा सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। जिला प्रभारी सचिव गेरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पुराने जल स्रोतों, बावड़ियां और तालाबों को पुनर्जीवित करना आज की आवश्यकता है।

पौधों की सुरक्षा करना असली जिम्मेदारी

मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करना ही असली जिम्मेदारी है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, महंत मोहन नाथ ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रभारी सचिव ने चारागाह भूमि पर कार्य करने वाले श्रमिकों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। महाराज ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस मन्नू गर्ग जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, जल ग्रहण विकास एवं भू-जल विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता भूप सिंह, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार, अधीक्षण अभियंता महेश अजाडीवाल, अधिशासी अभियंता रामेश्वर बेनीवाल, सहायक अभियंता मुकेश आहूजा सहित अन्य सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed