Samachar Seva

Mission Patrkarita

उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठक 15 एवं 16 को

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए गठित सलाहकार समिति की बैठकों आयोजन 15 16 सितम्बर को किया जाएगा। 

जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि तहसील बीकानेर एवं लूणकरणसर (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 15 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तथा तहसील डूंगरगढ़ एवं नोखा (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि तहसील कोलायत (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 16 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तथा तहसील पूगल एवं छत्तरगढ़ (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।