Samachar Seva

Mission Patrkarita

पौधों की खरीद वन विभाग से ही करें सभी विभाग- जिला प्रभारी सचिव

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) जिला प्रभारी सचिव एवं पीएचईडी के प्रमुख शासन सचिव श्री हेमंत कुमार गेरा ने जिले के समस्‍त सरकारी विभागों को पौधों की खरीद वन विभाग से ही करने के निर्देश दिये हैं। गेरा गुरुवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में  हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि संबंधित विभाग वन विभाग को पौधों की डिमांड, आवश्यक साइज तथा कितने समय में पौधे चाहिए, इसकी जानकारी उपलब्ध करवाएं। यदि वन विभाग द्वारा पौधों की उपलब्धता नहीं होने की सूचना दी जाती है, तभी अन्य स्थानों से पौधे खरीदे जाएं। प्रभारी सचिव ने कहा कि जिले में अब तक लगाए जा चुके पौधों की वर्षा से पहले समुचित संभाल की जाए।

बैठक में जिला कलेक्टर निशांत जैन, डीएफओ जी. वैंकटेश, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मदन लाल, बीडीए कमिश्नर स्नेहल नाना, सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडे, आईएएस स्वाति शर्मा आदि उपस्थित रहे।