Loading Now

updates

शोभासर फिल्टर प्लांट से तीन मोटरें चुरा ले गया अज्ञात मोटर चोर

Unknown motor thief stole three motors from Shobhasar filter plant

बीकानेर, (समाचारसेवा)। शोभासर फिल्टर प्लांट से तीन मोटरें चुरा ले गया अज्ञात मोटर चोर, बीकानेर शहर को जलापूर्ति करने वाले रिजर्ववायर शोभासर फिल्टर प्लांट से कोई अज्ञात चोर तील मोटरें चोरी कर ले गया।

बीछावल थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी की गई मोटरों तथा चोर की तलाश शुरू की है।

परिवादी टोंक जिले में चारनेट गांव के निवासी व हाल बीकानेर में शोभासर फिल्टर प्लांट के 27 साल के सुपरवाइजर शैलेन्‍द्र कुमार मीणा पुत्र प्रहलाद मीणा ने बुधवार सुबह पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कोई अज्ञात व्‍यक्ति बुधवार 20 अक्‍टूबर की सुबह शोभासर फिल्टर प्लांट से तीन मोटर चोरी करके ले गया।

थानाधकारी ने बताया कि अज्ञात मोटर चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच हैड कांस्‍टेबल किशन सिंह को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed