Samachar Seva

Mission Patrkarita

दो युवकों से अवैध शराब के पव्‍वे व बाइक बरामद

Bikes, and illegal liquor recovered from two youths

बीकानेर, (samacharseva.in)। दो युवकों से अवैध शराब के पव्‍वे व बाइक बरामद, नाल थाना पुलिस ने शराब की तस्‍करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को दो युवकों से अवैध शराब व एक बाइक बरामद की है।

थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि आरोपी युवक श्रीगंगानगर बाइपास रोड पर गोगामेडी मंदिर के पास अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे। पूछताछ के बाद आरोपियों के पास से अवैध शराब के 118 पव्‍वे तथा बाइक बरामद की गई। उन्‍होंने बताया कि इस मामले में बीकानेर में अमरसिंहपुरा निवासी 25 वर्षीय पंकज मेघवाल तथा बीकानेर में इंदिरा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक वाल्‍मीकि पुत्र अमरचंद के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर रघुवीर सिंह को सौंपी गई है।