Loading Now

updates

हाईवे पर कार में सवार महिला को परेशान करने वालों को दबोचा, रिवाल्वर, 8 कारतू व कार जप्त की

bikaner car me badmash

बीकानेर, (samacharseva.in)  हाईवे पर कार में सवार महिला को परेशान करने वालों को दबोचा, रिवाल्वर, 8 कारतू व कार जप्त की, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने सोमावर की रात को जयपुर रोड पर कार में सवार महिला का पीछा कर परेशान करने, राजकार्य में बाधा डालने तथा दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में एक अन्‍य कार में सवार तीन युवाओं को अरेस्‍ट किया है।

पुलिस को आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी पिस्‍टल व 8 कारतूस भी बरामद हुए हैं। जिला  पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि गिरफतार आरोपियों में हरियाणा के महेन्‍द्रगढ जिले के गांव सुरजापुर निवासी जितेन्‍द्र कुमार पुत्र वेदप्रकाश, रणवीरसिंह पुत्र सत्‍यनारायण सिंह तथा चदंपुरा गांव निवासी दीपेन्‍द्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह के नाम शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि मंगलवार को आरोपियों की कोविड जांच कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आरोपी जयपुर रोड पर सेरुणा गांव की ओर से कार में सवार होकर आ रही महिलाओं को रोकने का प्रयास किया। परेशान किया। महिलाओं ने पुलिस मामले की जानकारी दी। इस पर सेरुणा थाना प्रभारी अजय कुमार ने पूनरासर चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान सोमवार शाम 7 बजे आरोपियों की कार को रोकने का प्रयास किया मगर आरोपी कार सहित नाकाबंदी तोड फरार हो गए। सेरुणा पुलिस आरोपियों का पीछा करने लगी।

पुलिस की सूचना पर आगे बीकानेर में व्‍यास कॉलोनी थाना प्रभारी गोविन्‍दसिंह चारण ने मोर्चा सम्‍हाला। आरोपियों की कार को जयपुर रोड पर हल्‍दीराम प्‍याउ के पास रोका तथा तीनों आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया।

Share this content:

You May Have Missed