Samachar Seva

Mission Patrkarita

इन्द्रा व्यास की पुस्‍तक “लुगाई री पीड़” व “खामोश आवाजें” का लोकार्पण 

Indra Vyas's book Lugai Ri Peed and khamosh aawaje launched

बीकानेर, (समाचार सेवा)इन्द्रा व्यास की पुस्‍तक “लुगाई री पीड़” “खामोश आवाजें” का लोकार्पण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार इन्द्र व्यास की दो हिन्दी-राजस्थानी कविता संग्रहों “लुगाई री पीड़” “खामोश आवाजें” का लोकार्पण गुरुवार को किया गया। दोनों पुस्‍तकें कलासन प्रकाशन बीकानेर  द्वारा प्रकाशित की गई हैं।

समारोह की मुख्य अतिथि कवयित्री प्रमिला गंगल रहीं। अध्‍यक्षता कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की। लालकवि साहित्योत्थान समिति एवं जागरूक महिला मंच की ओर से आयोजित इस समारोह में कवयित्री इन्द्रा व्यास ने हिन्दी और राजस्थानी की चुनिंदा कविताओं का वाचन किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चित्रकार सनू हर्ष का सम्मान किया गया। समारोह में खामोश आवाजें हिन्दी कविता संग्रह पर वरिष्ठ लेखिका डॉ चेतना आचार्य ने तथा राजस्थानी कविता संग्रह लुगाई री पीड़ पर युवा कवयित्री-आलोचक डॉ. रेणुका व्यास ने पत्र वाचन किया। स्वागत भाषण साहित्यकार मनीषा आर्य सोनी ने दिया।

संचालन अविनाश व्यास ने किया। डॉ. कृष्णा आचार्य  ने आभार जताया। समारोह में साहित्यकार सरल विशारद, मधु आचार्य, इरशाद अजीज, अभिषेक आचार्य, विजय लक्ष्मी आचार्य, मोनिका गौड़, प्रभा भार्गव, सहित अनेक महानुभावों ने शिरकत की।