नरपतसिंह स्मृति राजस्थानी कहानी पुरस्कार हेतु पुस्तकें आमंत्रित

Books invited for Narpat Singh Smriti Rajasthani Story Award
Books invited for Narpat Singh Smriti Rajasthani Story Award

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)साहित्यकार नरपतसिंह सांखला की स्मृति राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 के लिये राजस्थानी भाषा की कहानी विधा की पुस्‍तकें आमंत्रित की गई हैं। इस संबंध में गुरुवार को संस्थान के अध्यक्ष कमल रंगा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024 का तृतीय  पुरस्कार 21 मार्च को निर्णायकों द्वारा चयनित पुस्तक पर प्रदत्त किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष रंगा ने बताया कि पुरस्कार हेतु राजस्थानी कहानी विधा की गत पांच वर्षो में प्रकाशित मौलिक कृति ही स्वीकार्य होगी।

उन्‍होंने बताया कि पुरस्कार के निर्णय हेतु एक निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। संस्थान समन्वयक संजय सांखला ने बताया कि पुरस्कृत होने वाली कृति के साहित्यकार को 11 हजार रूपये, शॉल, सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न, श्रीफल आदि अर्पण किया जाएगा।

पुरस्कार हेतु राज्य के साहित्यकार 15 मार्च तक अपनी पुस्‍तक कमल रंगा, रंगा कोठी सुकमलायतन डी 96-97 मुरलीधर व्यास नगर, बीकानेर (राज.) के पत्ते पर भेज सकते हैं।