Loading Now

updates

पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट बनेगी बीकानेर की ‘कबीर वाटिका’

Bikaner's 'Kabir Vatika' will become the biggest picnic spot in western Rajasthan.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में 52 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से पश्चिमी राजस्‍थान का सबसे बड़ा पिकनिक स्‍पॉट कबीर वाटिका नगर वन निर्माणाधीन है। इस पार्क को हरियाली तथा वाटर बॉडी के रूप में विकसित किया जाएगा। यह अगले वर्ष 2027 के अंत तक पूरा तैयार होगा।

बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा बनवाया जा रहा यह पार्क 22 हैक्‍टेयर क्षेत्रफल में विकसित होगा। बीकानेर के पत्रकार नीरज जोशी ने मौके पर पहुंचकर पार्क के बारे में जानकारी ली। पता चला कि इस कबीर वाटिका को जयपुर के प्रसिद्ध ‘सिटी पार्क’ की तर्ज पर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस कार्य का शिलान्यास किया था। हालांकि वर्तमान में ओपन रंगमंच तैयार किया जा चुका है, कुछ लोगों ने वहां की रैलिंग तोड़ने की कोशिश की है, ऐसे असामाजिक तत्‍वों से भी इस वाटिका को बचाए रखना जरूरी होगा।

बुजुर्गों के लिए होंगी मनोरंजन की सुविधाएं

बीकानेर शहर से लगभग सात किमी दूर गांव रिडमलसर पुरोहितान में सागर रोड पर बन रही कबीर वाटिका पार्क में हर्बल गार्डन, वाटर पार्क, फूड जोन, जल निकाय, हरियाली और बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं होंगी। बीडीए की अधिशाषी अभियंता वंदना ने बताया कि चेयरमैन व कलेक्‍टर नम्रता वृष्णि तथा बीडीए आयुक्‍त अपर्णा गुप्‍ता के निर्देशन में पार्क के निर्माण कार्य पर पूरा ध्‍यान दिया जा रहा है। यह परियोजना वर्ष 2027 के नवंबर माह तक पूरा होने की संभावना बताई गई है।

भूमाफियाओं के कब्‍जे मुक्‍त कराई भूमि

Bikaners-Kabir-Vatika-will-become-the-biggest-picnic-spot-in-western-Rajasthan.3-300x135 पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट बनेगी बीकानेर की ‘कबीर वाटिका’

जिला परिषद बीकानेर के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी आईएएस सोहनलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत रिड़मलसर पुरोहितान स्थित जोहड़ पायतान भूमि की इस भूमि को वर्ष 2024 में भूमाफियाओं के कब्‍जे ध्‍वस्‍त कर कब्‍जा मुक्‍त भूमि कबीर वाटिका के निर्माण के लिये बीकानेर विकास प्राधिकरण को सौंपी गई। कब्‍जा मुक्ति अभियान बीडीए, राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। बाद में चारदीवारी और फेसिंग का काम किया गया।

ऑक्‍सीजन हब के रूप में विकसित होगा पार्क

जानकारी के अनुसार बजट धोषणा वर्ष 2025-26 के तहत मुख्‍यमंत्री ने बीकानेर के रिड़मलसर क्षेत्र को ऑक्‍सीजन हब मनाकर पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। इसी क्रम में सबसे पहले डेरा कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 12 लाख रुपये की लागत से डिटेल प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट के लिये वर्क ओर्डर दिया गया। इसकी रिपोर्ट के अनुसार कबीर वाटिका में एम्फीथिएटर, इको वॉक जोन, नेटिव गार्डन व नेटिव फूड जोन, तुलसी गार्डन, हर्बल गार्डन, बोटेनिकल गार्डन, चिल्‍ड्रन प्‍ले जोन,

सक्रिय रूप से चल रहा विकास का कार्य

Bikaners-Kabir-Vatika-will-become-the-biggest-picnic-spot-in-western-Rajasthan.1-300x135 पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट बनेगी बीकानेर की ‘कबीर वाटिका’

 

सेन्‍ट्रल प्‍लाजा जोन, पाथ वे, वाटर स्‍ट्रक्‍चर, कल्‍चरल व एज्‍युकेशनल जोन, बर्डस वाचिंग जोन, स्प्रिचुअल व मेडिटेशन जोन, टॉयलेटस, सोलर पॉवर स्‍ट्रीट लाइट आदि बनाए जाने हैं। कुछ काम हो चुका है, कुछ चल रहा है। कुछ का प्‍लान तैयार है। जानकारी के अनुसार पार्क के निर्माण का काम जयपुर की निवाणिया कन्स्ट्रक्शन कंपनी ने शुरू कर रखा है। इस कंपनी को यह काम पिछले साल दिया गया। पार्क को स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। इसके विकास का कार्य सक्रिय रूप से चल रहा है।

थीम के रूप में शामिल है संत कबीर की विचारधारा

पार्क में कबीर की विचारधारा को थीम के रूप में शामिल किया जा रहा है। पार्क के पास ही देवीकुंड सागर क्षेत्र में ओपन थिएटर बनाया गया है। देवीकुंड सागर तालाब की मरम्मत, रियासतकालीन जर्जर ढांचों का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम भी किया जा रहा है। बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता के अनुसार पार्क का निर्माण अलग-अलग चरणों में होगा। जिला कलेक्टर और बीडीए अध्यक्ष नम्रता वृष्णि का कहना है कि “कबीर वाटिका पार्क को आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Bikaners-Kabir-Vatika-will-become-the-biggest-picnic-spot-in-western-Rajasthan.2-300x135 पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट बनेगी बीकानेर की ‘कबीर वाटिका’

Share this content:

You May Have Missed