Samachar Seva

Mission Patrkarita

देहात भाजपा अध्‍यक्ष पंचारिया ने सीएम को दिया फीडबैक

Rural BJP President Pancharia gave feedback to the CM.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी के देहात अध्‍यक्ष श्‍याम पंचारिया ने सोमवार को जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर संभाग स्तरीय बैठक में मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा को संगठन की गतिविधियों और संगठन द्वारा किए गए कार्यों ओर आगमी संरचना का फीडबैक दिया। पंचारिया ने बताया सोमवार को जयपुर देहात जिला पदाधिकारियों, विधायकों, प्रभारियों की बैठक मुख्‍यमंत्रीजी के साथ हुई।

बैठक में देहात जिला पदाधिकारियों से बैठक में मुख्यमंत्री ने संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों का वन टू वन फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा  सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक लाभ मिले ये सुनिश्चित करना संगठन की जिम्मेदारी है ओर जो अधिकारी सरकार की योजनाओं में सहयोग ना करे उसकी शिकायत जिलाध्यक्ष के माध्यम से सीधा मुझे करे सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले यही हमारी सरकार की मंशा है।

मुख्यमंत्री निवास पर आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचन्द सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, तोलाराम कूकना उपस्थित रहे।