Loading Now

updates

बीकानेर के डूंगर कॉलेज में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत डूंगर कॉलेज में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का 13वां संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को डूंगर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित तथा जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान वार्म-अप एवं स्ट्रेचिंग गतिविधियों के माध्यम से फिटनेस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुन्नीराम गोदारा, धर्माराम, बस्तीराम, राजेश चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed