Samachar Seva

Mission Patrkarita

होली पर्व पर चलेगी बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेल 

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। होली पर्व पर रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भावनगर टर्मिनस-बीकानेर-भावनगर साप्ताहिक टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें। उन्‍होंने बताया कि गाडी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 फरवरी से 29 मार्च तक (06 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक से रविवार को 04.25 बजे रवाना होकर सोमवार को 01.15 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09272, बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 23 फरवरी से 30 मार्च तक (06 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को 09.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04.35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिहोर, धोला, बोटाड, सुरेन्द्रनर गेट, आम्बली रोड, गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं, पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर व नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।