Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीटीयू के छात्र शिवांशु माथुर युवा संसद में बने कैबिनेट मंत्री

BTU student Shivanshu Mathur became cabinet minister in the Youth Parliament

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के छात्र शिवांशु माथुर ने नागपुर विधान भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद-2026 में बीटीयू का प्रतिनिधित्व किया। छात्र माथुर का कॉलेज राउंड, यूनिवर्सिटी राउंड और राज्यस्तरीय राउंड के बाद राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री की भूमिका निभाने का अवसर मिला।

राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में देशभर से लगभग 50 हजार विद्यार्थियों ने तथा 300 विश्वविद्यालय ने भाग लिया। इनमे से 200 चुनिंदा प्रतिभागियों को ही राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का अवसर मिला। युवा संसद का आयोजन नागपुर यूनिवर्सिटी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधी बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा यूजीसी और मानव रचना यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया गया।

शिवांशु माथुर ने यह उपलब्धि डॉ. ममता शर्मा पारीक, डॉ. गायत्री शर्मा, डॉ. करणजीत कौर के निर्देशन में अर्जित की। कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने शिवांशु माथुर को बधाई दी।