Loading Now

updates

मोहन सिंह राठौड़ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष घोषित, बीकानेर में खोला पार्टी दफ्तर

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोहन सिंह राठौड़ को आम आदमी पार्टी का बीकानेर जिले का कार्यकारी जिलाध्‍यक्ष बनाया गया है। संभाग प्रभारी राजवीर माली ने संगठन  विस्तार को गति देते हुए राठौड़ को बीकानेर का कार्यकारी जिलाध्यक्ष घोषित किया। नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ  स्तर तक मजबूत किया जाएगा और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त क रते हुए विश्वास दिलाया कि बीकानेर जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर सोमवार को पार्टी कार्यालय उद्घाटन समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्‍मेलन में पार्टी के प्रदेश सचिव  विश्वेन्द्र सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी पार्टी आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में संगठनात्मक रूप से मजबूत हो चुकी है। सचिव कीर्ति पाठक ने कहा कि  जहां-जहां मजबूत और ईमानदार प्रत्याशी मिलेंगे, वहां पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।कार्यक्रम में प्रोफेसर  सलवीर समेजा, राजेश, संजयपाल, उदय सिंह राठौड़, भरत सिंह, सलमान जुनेजा, समीर कोहरी, वाजिद कोहरी, अहमद खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed