नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग की सूचना पर रसद विभाग ने रविवार देर रात सर्वोदय बस्ती में एक संदिग्ध बाड़े से 38 घरेलू गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मोटर तथा तोलन कांटा बरामद किये।
इस कार्रवाई में मुक्ता प्रसाद थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम मौजूद रही। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने रात्रि के समय कलेक्ट्रेट के पीछे चाट, बर्गर, पावभाजी आदि की स्टालों तथा ढोला मारू के सामने संचालित चाट स्टालों पर कार्रवाई कर वहां से भी 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।


