Samachar Seva

Mission Patrkarita

25 हजार से अधिक किसान पंजीकृत, बीकानेर पहले स्थान पर

More than 25 thousand farmers registered, Bikaner at first place

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) 25 हजार से अधिक किसान पंजीकृत, बीकानेर पहले स्थान पर, सैचुरेशन कैंपों में पंजीकृत हुए 25 हजार से अधिक किसान, बीकानेर पहले स्थान पर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित किए गए सैचुरेशन कैंप के दौरान पात्र किसानों के आवेदन भरवाने में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।

इन शिविरों में जिले में 25 हजार 340 किसानों का पंजीयन करवाया गया। वंचित किसानों का चिन्हीकरण और पंजीयन के उद्देश्य से जिले में 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक 366 ग्राम पंचायतों पर शिविरों आयोजित किए गए।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि  इन शिविरों में पात्र किसानों को जोड़ने के लिए शिविर से पहले पात्र का चिन्हीकरण करने के लिए सर्वे किया गया। योजना के तहत प्रतिवर्ष पात्र किसानों को 6 हजार रुपए का भुगतान किया जाता है।